Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

हाथ मे संविधान है,HATH ME SAMVIDHAN HAI | MULNIVASI POEM

  पढ़ लिख कर हम बढ़ें हैं आगे हाथ में संविधान है - 2 शिक्षा से ही बढ़ेंगे आगे शिक्षा ही पहचान है पढ़ लिख कर हम बढेगें आगे हाथ में संविधान ...

 



पढ़ लिख कर हम बढ़ें हैं आगे
हाथ में संविधान है - 2
शिक्षा से ही बढ़ेंगे आगे
शिक्षा ही पहचान है
पढ़ लिख कर हम बढेगें आगे
हाथ में संविधान है, हाथ में संविधान है

सारी पावर संविधान है
जिससे चलता देश है
तानाशाही ख़तम करे जो
काटे सारे कलेस है
झुठो का अब साथ छोड़ दो
सच पे आगे बढ़ जाओ
कलम से हारी तलवारें भी
ये ही विधि विधान है -2
पढ़ लिख कर सब बढ़ेंगे आगे
हाथ में संविधान है - हाथ में संविधान है

संविधान में दम है ऐसा
रंक को राजा बना डाले
अनपढ़ से विद्वान बना दे
खोल दे बन्दिश के ताले
संविधान से चले अमरीका
और चले जापान है
इस कारण से आगे दोनों
ये देश की शान है ये देश की शान है
पढ़ लिखकर सब बढ़ेंगे आगे
हाथ में संविधान है हाथ में संविधान है


निति निर्देशक तत्वों की , बात ये अब जान लो

जो लिखा है उनमे सारा उसका सब में ज्ञान दो
आर्टिकल 36 से 52 प्रगति आधार है
निति निर्देशक तत्व ही आइन को आदेश है
हक़ पाने की खातिर तो ये लाइसेंसी हत्यार है
आर्टिकल 36 से 52 सब पिछड़ों की जान है
पढ़ लिख कर हम बढेगें आगे
हाथ में संविधान है  हाथ में संविधान है

~ हाथ में संविधान है | महेंद्र सिंह कामा 

No comments