Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

नारी शक्ति को वंदन , महिला दिवस | NARI SHAKTI KO VANDAN | MAHENDRA CAMA

सभ्यता सबको सिखाने वाली सारे जग को बनाने वाली नारी शक्ति को वंदन जग जननी को वंदन - 2 जग को राह दिखाने वाले पंचशील बताने वाले सच की रा...




सभ्यता सबको सिखाने वाली
सारे जग को बनाने वाली
नारी शक्ति को वंदन
जग जननी को वंदन - 2

जग को राह दिखाने वाले
पंचशील बताने वाले
सच की राह दिखाने वाले
जिसने की धम्म की रखवाली
बुद्ध को जग में लाने वाली
माता माया को वंदन
महामाया को वंदन
नारी शक्ति को वंदन
जग जननी को वंदन

छत्रपति को बनाया जिसने
शस्त्र चलाना सिखाया जिसने
जग जीतना कला है जिसकी
ऐसी माता को वंदन
जिजाऊ माता को वंदन
शिवा जननी को वंदन
नारी शक्ति को वंदन
जग जननी को वंदन

ज्योतिबा के संग चले जो
शिक्षा पे हर बात करे जो
पिछड़ों को पढ़ाया जिसने
कोम को आगे बढ़ाया जिसने
सावित्री को वंदन
फातिमा को वंदन
नारी शक्ति को वंदन
जग जननी को वंदन

भीम को भीम बनाया जिसने
हर पल साथ दिया है जिसने
सारे जग की फिक्र करे जो
पिछड़ों को मान दिलाया जिसने
रमाई को वंदन
रमाबाई को वंदन
नारी शक्ति को वंदन
जग जननी को वंदन

~ नारी शक्ति को वंदन | महेंद्र सिंह कामा



~ नारी शक्ति को वंदन | महेंद्र सिंह कामा


No comments