Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

भरा रहे जीवन खुशियों से ,BHARA RAHE JIVAN KHUSHIYON SE | MAHENDRA CAMA

  भरा रहे जीवन खुशियों से रौनक हो हर ओर  प्यार से भरा रहे हर दिन ऐसी हो हर भोर  खुल जाएं हर ओर रास्ते खुशहाली के सारे  घर में चमके समृद्धि स...

 



भरा रहे जीवन खुशियों से रौनक हो हर ओर 

प्यार से भरा रहे हर दिन ऐसी हो हर भोर 


खुल जाएं हर ओर रास्ते खुशहाली के सारे 

घर में चमके समृद्धि स्नेह सफलता  के तारे

घर के हर कोने में गूंजे प्यार का मधुर शोर 


भरा रहे  जीवन खुशियों से रौनक हो हर ओर 

प्यार से भरा रहे हर दिन  ऐसी हो हर भोर 


आदर और सम्मान के सारे रंग जीवन में घुल जाएं 

जो भी साथी रहे दूर थे वो अब सारे मिल जायें 

उनकी बात और उनके साथ का अब आनंद आएगा 

हंसी मजाक और ठिठोली का अब फिर आये दौर


भरा रहे जीवन खुशियों से रौनक हो हर ओर 

प्यार से भरा रहे हर दिन  ऐसी हो हर भोर 


दोस्ती और रिश्तों की छांव से भरा हो जीवन आगे 

शीतल चांदनी के जैसा  हर पल तुमको लागे

चेहरे पर मुस्कान सदा हो और बातों में प्यार 

घर के हर कोने में नाचे , खुशी आनंद के मोर 


भरा रहे जीवन खुशियों से रौनक हो हर ओर 

प्यार से भरा रहे हर दिन  ऐसी हो हर भोर 


~ भरा रहे जीवन खुशियों से | महेंद्र कामा 




No comments