Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

भारत के सैनानी BHARAT KE SAINANI | MULNIVASI POEM

  हम भारत के सेनानी हैं जय मूलनिवासी नारा है हम मूलनिवासी हैं इसके ये भारत देश हमारा है । शाहू की है जागीर यही ये वतन शिवा का प्यारा ...

 


हम भारत के सेनानी हैं

जय मूलनिवासी नारा है
हम मूलनिवासी हैं इसके
ये भारत देश हमारा है ।

शाहू की है जागीर यही
ये वतन शिवा का प्यारा है
लहू से सींचा बिरसा ने इसे
कह गये कबीर हमारा है

मुक्ति आंदोलन है  जिससे
वह रविदास हमारा है
संभाजी का वो शासन ही
चोखामेला को प्यारा है
हम भारत के सैनानी है 
ये भारत देश हमारा है 

थी देश में फिजा मौर्य की
अशोका जिसका प्यारा है
ना मिला फ्री में आरक्षण
ये पैतृक हिस्सा हमारा है

शिक्षा फूले से मिली हमें
वो शिक्षा देव हमारे हैं
दुःख सहकर सारे बाबा ने
हमको आज संवारा है 

जब निकले भीम के पथ पर हम
हर वंचित हमको प्यारा है 
टुकड़े टुकड़े की क्या सोचें 
ये पूरा देश हमारा है 

जोगेन्द्र नाथ संततुका राम धम्मपाल 
कय्यूम अंसारी ने दिया सहारा है 
सर छोटूराम व मंगोलिया ने 
वतन को खूब उभारा है 

गुरु नारायन रामस्वरूप वर्मा
भाऊ राव पाटिल से जग उजियारा है 
ये लड़े समानता की खातिर 
तब जाकर मान हमारा है 

ये भारत देश हमारा है
जय मूलनिवासी नारा है ।

Ham Bharat ke sainani hai 
Jai mulnivasi Naara hai 
Ham mulnivasi hain isake
Ye Bharat desh hamara hai 

Shahu ki hai Jageer yahi 
Ye vatan shiva ka pyara hai 
Lahu se sincha Birsa ne ise 
Kah gaye Kabir hamara hai 

Mukti Andolan hai jisase 
Vah ravidas hamara hai 
Sambha ji ka vo shasan hi 
Chokha mela ko pyara hai 
Ham bharat ke sainani hain
Ye Bharat desh hamara hai 

Thi desh me fija maurya ki 
Ashoka jisaka pyara hai 
Na mila free me aarakshan 
Ye paitrik hissa hamaara hai

Shiksha phule se mili hame 
Vo shiksha dev hamare hain 
Dukh sahkar sare baba ne 
Hamko aaj sanvara hai 

Ham Bharat ke sainani hai 
Ye Bharat desh Hamara hai 

~ Bharat ke Sainani |Sarita Singh Cama 

No comments