हक अपने लेने का अब ऐलान कर देंगे सोए हुए लोगों में हम चिंगारी भर देंगे - 2 खुशहाल रहें जो नश्लें निर्माण करेंगे राहें मुस्कायेगा हर च...
हक अपने लेने का अब ऐलान कर देंगे सोए हुए लोगों में हम चिंगारी भर देंगे - 2
खुशहाल रहें जो नश्लें
निर्माण करेंगे राहें
मुस्कायेगा हर चेहरा ना होंगी गम की आहें
रंग खुशियों के अब सारे जीवन में भर देंगे
हक अपने लेने का अब एलान कर देंगे
सोये हुए लोगों में चिंगारी भर देंगे
दबे कुचले पिछडों की अब सुगम राहें कर देंगे
सोये हुए वंचितों मे हम हिम्मत भर देंगे
बन्धुता प्रेम भाव से
जोडेंगे जन जन को
सबको होंगें हक सारे खुशियों से जीने के
हम भेदभाव को मिटाकर मानव सम कर देंगें
हक अपने लेने का अब एलान कर देंगे
सोये हुए लोगों में चिंगारी भर देंगे
जब एक वतन के है हम ,कोई भूखा क्यों सोये
कोई खाए दिन भर मेवे कोई भूखा क्यों रोयें
हालातों को बदलेंगे
तकदीर बदलेगी
ना होगा कोई भूखा सब खायेंगे मेवे
विकसित होगा जन जीवन सबके हाल बदल देंगे
सोये हुए लोगों में चिंगारी भर देंगे
जब एक वतन के है हम ,कोई भूखा क्यों सोये
कोई खाए दिन भर मेवे कोई भूखा क्यों रोयें
हालातों को बदलेंगे
तकदीर बदलेगी
ना होगा कोई भूखा सब खायेंगे मेवे
विकसित होगा जन जीवन सबके हाल बदल देंगे
हक अपने लेने का अब एलान कर देंगे
सोये हुए लोगों में चिंगारी भर देंगे
सोये हुए लोगों में चिंगारी भर देंगे
Hak apana lene ko ab elan kar denge
Soye huye logon me ham chingari bhar denge
Khushahal rahen jo nashle
Nirman karenge rahen
Mushkayega har chehara na hogi gam ki Aahe
Rang khushiyon ke ab sare jivan me bhar dengen
Hak apana lene ko ab elan kar denge
Soye huye logon me ham chingari bhar denge
Dabe kuchale pichadon ki sugam rahen kar denge
Soye huye vanchiton me ham himmat bhar denge
Bandhuta prem bhav se
Jodenge janjan ko
Sabko honge hak sare khushiyon se jine ke
Ham bhedbhav mitakar manav sam kar denge
Hak apana lene ko ab elan kar denge
Soye huye logon me ham chingari bhar denge
Jab ek vatan ke hain ham koi bhukha kyon soye
Koi khaye din bhar meve koi bhukha kyon roye
Halaton ko badalenge
Badalegi takdir
Na hoga koi bhukha sab khayenge meve
Vikasit hoga jan jivan sabake haal badal denge
Hak apana lene ko ab elan kar denge
Soye huye logon me ham chingari bhar denge
~ सोये हुए लोगों में | महेन्द्र सिंह कामा
सुंदर एवं प्रेरणादायक रचना...!!!
ReplyDeleteYe Sab apka Aashirvad hai sir
Delete