Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

सावित्री बाई SAVITRI BAI | MULNIVASI POEMS

शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई वंचित को जिसने शिक्षा दिलाई तब जाके सबको कलम है पायी शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई वंचित को जिसने शिक्षा ...



शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई
वंचित को जिसने शिक्षा दिलाई
तब जाके सबको कलम है पायी

शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई
वंचित को जिसने शिक्षा दिलाई

पिछड़ों के घर जा जा करके सबके बच्चे पढ़ाये
बदले में दुनियादारी के ताने खूब हैं खाये
नही रुके पर पथ पर अपने चलते रहे अकेले
खेड़ा खेड़ा जाकर के खुद स्कूल चलाये
तब जा करके शिक्षा की खुशबू हमको आयी

शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई
वंचित को जिसने शिक्षा दिलाई


03 जनवरी 1831 में आप है आयी
1840 में फूले से शादी रचाई
नारी को पढ़ना है जरूरी,आकर रीत चलाई
शिक्षा से नारी शक्ति है सबको ये समझाया
भारत की पहली नारी शिक्षक फिर कहलाई

शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई
वंचित को जिसने शिक्षा दिलाई


~ सावित्री बाई फुले || महेंद्र सिंह कामा


No comments