आज 08 मार्च है, आज ऐसा दिवस है जो भारत मे प्राचीन काल से चल रही दो विचार धारा ,समता की विचार धारा और गैरबराबरी की विचार /असमानता की विचार धा...
आज 08 मार्च है, आज ऐसा दिवस है जो भारत मे प्राचीन काल से चल रही दो विचार धारा ,समता की विचार धारा और गैरबराबरी की विचार /असमानता की विचार धारा एक दिन में एक साथ दिख रही है आज इस दिनांक में पता चलेगा कि कौन महिलाओं के सम्मान के साथ हैं और कौन महिलाओं के सम्मान के खिलाफ़ है एक तरफ महिलाओं को सम्मान दूसरी और महिलाओं को जिंदा जलाना ये दोनों संस्कृति आज 08 मार्च 2023 को दिखा रही है ।
सारा जग जिसने है बनाया
जो मानवता की है शान
सबसे ऊपर दर्जा जिसका
ऐसी नारी की है पहचान
घर के आँगन से लेकर के
अंतरिक्ष तक जो है जाये
माउन्ट एवेरेस्ट पर गाड़कर झंडा
महिला का सम्मान बढ़ाये
किसी से पीछे नही है नारी
हर क्षेत्र में उसका नाम
कई रूप की मालिक है ये
कहीं गृहणी कहीं निजाम
व्यवस्था में निपुण है नारी
चाहे घर हो चाहे देश
हिम्मत है रग रग में इसकी
चाहे कैसा हो परिवेश
कुल की ये रक्षा है करती
जो देती है सबको ज्ञान
देश पे जान निछावर करने
में समझे जो अपनी शान
नारी ही है जगत की जननी
जग करता नारी को सलाम
रमा सावित्री जिजाऊ बाई
नारी शक्ति के हैं नाम
सारा जग जिसने है बनाया
जो मानवता की है शान
सबसे ऊपर दर्जा जिसका
ऐसी नारी की है पहचान
~ नारी | महेंद्र सिंह कामा
जो मानवता की है शान
सबसे ऊपर दर्जा जिसका
ऐसी नारी की है पहचान
घर के आँगन से लेकर के
अंतरिक्ष तक जो है जाये
माउन्ट एवेरेस्ट पर गाड़कर झंडा
महिला का सम्मान बढ़ाये
किसी से पीछे नही है नारी
हर क्षेत्र में उसका नाम
कई रूप की मालिक है ये
कहीं गृहणी कहीं निजाम
व्यवस्था में निपुण है नारी
चाहे घर हो चाहे देश
हिम्मत है रग रग में इसकी
चाहे कैसा हो परिवेश
कुल की ये रक्षा है करती
जो देती है सबको ज्ञान
देश पे जान निछावर करने
में समझे जो अपनी शान
नारी ही है जगत की जननी
जग करता नारी को सलाम
रमा सावित्री जिजाऊ बाई
नारी शक्ति के हैं नाम
सारा जग जिसने है बनाया
जो मानवता की है शान
सबसे ऊपर दर्जा जिसका
ऐसी नारी की है पहचान
~ नारी | महेंद्र सिंह कामा
No comments