Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

कर दी है घोषणा KAR DI HAI GHOSHANA | MULNIVASI POEMS

कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे अब वंचित आ रहे राजा भेष में कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे अब बहुजन होंगे शासक भारत देश में पाखंड को ...




कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब वंचित आ रहे राजा भेष में
कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब बहुजन होंगे शासक भारत देश में

पाखंड को इन्होंने छोड़ दिया
दुश्मन के व्यूह को तोड़ दिया
अब नही फंसेंगे झांसे में
सहमत नही होंगे कांसे में
दुश्मन के साथ को छोडा है
हर किले के उसके तोडा है
शैतान बचेगा ना साधू के भेष में

कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब वंचित बनेंगे शासक अपने देश में
कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब बहुजन आ रहे राजा के भेष में

ये मुल्क है शाहू फुले छोटू नानक और कबीर का
ये मुल्क है पेरियार वर्मा पाटिल भाऊ शेर का
अशोका के हम वंशज
बेहतर सम्राट जो भारत के
उनके जैसा ना कोई हुआ
अब तक भी अपने देश मे

कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब मूलनिवासी बनेंगे राजा देश में

जुल्म और अत्याचारों को भारत से मिटाना है
मुनिवासी की सत्ता को भारत मे लाना है
मूलनिवासी जागो सत्ता को अब मांगों
बहुजन की सत्ता होगी भारत देश मे
कर दी है घोषणा भीम ने ये देश मे
अब मुलनिवासी होंगे राजा देश मे
~ कर दी है घोषणा | महेंद्र सिंह कामा 



No comments