Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

संविधान ने बनाया SAMVIDHAN NE BANAYA | MULNIVASI POEM

  संविधान ने बनाया भारत को खूबसूरत  इसके बिना अधूरे ये सब की है जरूरत  भाग 1 में राज्य उसके राज्यक्षेत्र  देश का नाम क्या,कितना राज्यक्षेत्...

 



संविधान ने बनाया भारत को खूबसूरत 

इसके बिना अधूरे ये सब की है जरूरत 


भाग 1 में राज्य उसके राज्यक्षेत्र 

देश का नाम क्या,कितना राज्यक्षेत्र 

कोई राज्य बनाना कोई घटाना बढ़ाना 

इस भाग ने बताया वतन की ये है सूरत

संविधान ने बनाया भारत को खूबसूरत 

इसके बिना अधूरे ये सब की है जरूरत 


भाग 2 का जिक्र करें तो उसमें नागरिकता 

कौंन देश मे रह सकता है कौन नही टिक सकता

कौन बन सकता है नागरिक 

कोंन नही बन सकता 

सारे प्रोविजन है इसमें जिसकी भी है जरूरत

संविधान ने बनाया दुनियां को खूबसूरत 

इसके बिना अधूरे ये सब की है जरूरत 

भाग 3 तीन बता रहा है मूल अधिकार 

जो सबके लिए है बराबर 

जो सबके लिए बराबर क्या पिछड़ा शाहूकार

समता का हक सबका धर्म जाति लिंग में 

अवसर सारे मिलेंगे सबको भेद भाव ना जिनमे

छूआछूत का अंत किया है 

उपाधि का अंत 

खुलकर बोलने की आजादी संरक्षण अधिकार

निजी आजादी सबको है ,

शिक्षा का अधिकार 

हक शोषण के विरुद्ध बोलना 

ना मानव दुर्व्यापार बाल श्रम निषेध किया

धर्म की सबको है आजादी 

जिसको चाहे उसको मानो, उसकी लगाओ मूरत 


संविधान ने बनाया दुनियां को खूबसूरत 

इसके बिना अधूरे ये सब की है जरूरत 


संस्कृति और शिक्षा के है सबको हक बराबर

अल्पसंख्यक के हितों के ऊपर डाली सुरक्षा चादर

कुछ विधियों की व्याव्रति 

संवैधानिक उपचार 

भाग तीन है बहुत जरूरी 

जिसमे जीवन की सूरत 


~ संविधान ने बनाया | महेंद्र सिंह कामा 



No comments