Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

ये जीवन है सौगात तेरी, YE JIVAN HAI SAUGAT TERI | महेंद्र कामा

ये जीवन है सौगात तेरी  तुझसे ही जुड़ी हर बात मेरी  तेरा नाम जुबां पर है हर पल  तुझसे ही तो है मेरा आज और कल  तूने ही लिखी मेरी किस्मत  ये कि...




ये जीवन है सौगात तेरी 
तुझसे ही जुड़ी हर बात मेरी 
तेरा नाम जुबां पर है हर पल 
तुझसे ही तो है मेरा आज और कल 
तूने ही लिखी मेरी किस्मत 
ये किताब तो थी बिल्कुल कोरी

ये जीवन है सौगात तेरी 
तुझसे ही जुड़ी हर  बात मेरी 

तेरा साथ ही था विश्वास मेरा
बिन तेरे अब कुछ खास नहीं 
सब खुशियां तेरे संग में थी 
जीवन में अब उल्लास नहीं 
हम तुमको बहुत ही प्यारे थे 
इस जीवन के थे तुम जौहरी 

ये जीवन है सौगात तेरी 
तुझसे ही जुड़ी हर  बात मेरी 





तूने खोला द्वार शिक्षा का 
पुस्तक हाथों में तब आई 
जीवन से छटी काली बदरी 
और घर में खुशियां तब आई 
तूने त्याग दी अपनी खुशियां 
जीवन की जंग लड़ी पूरी 

ये जीवन है सौगात तेरी 
तुझसे ही जुड़ी हर  बात मेरी 

तेरी याद है हर पल साथ मेरे 
जिसमे थी जीवन की खुशियां 
तू पास नहीं ये ही है गम
है दर्द विरह का सीने में 
नहीं मजा है पहला जीने में 
बिन तेरे अब खामोशी है 
जीना अब खुद से है चोरी

ये जीवन है सौगात तेरी 
तुझसे ही जुड़ी हर  बात मेरी 

~ ये जीवन है सौगात तेरी  | महेंद्र सिंह कामा


No comments