Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Poems

latest

SEC,MSS UTTRAKHAND मूलनिवासी सभ्यता संघ राज्यकार्यकारिणी का गठन

  मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड का गठन  अध्यक्ष - मा. मानवेन्द्र कुमार (मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड ) महा सचिव - मा. जय प्रकाश (मूलनि...

 




मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड का गठन 

अध्यक्ष - मा. मानवेन्द्र कुमार
(मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड )



महा सचिव - मा. जय प्रकाश

(मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड )

मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड की कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित की गयी बैठक दिनांक 05 जून 2022 को सुबह 10 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर भवन शेवला कलां देहरादून में बामसेफ , पि पि आई डी , मक्कम , दूनबुद्धिस्ट सोसायटी देहरादून संगठनो के पदाधिकारी व सम्मानित साथियों की उपस्थिति में की गयी ।
जिसका प्रारम्भ मा. संजय कुमार जी ने महेंद्र कामा (प्रभारी उत्तराखंड मूलनिवासी सभ्यता संघ) को मंच पर स्थान ग्रहण करने के बाद समस्त साथियों के परिचय के साथ तथा वरिष्ठ साथियों के विचार मूलनिवासी सभ्यता संघ के कार्य तथा उसका विकास उत्तराखं में कैसे किया जाये और आने वाली कार्यकारिणी के मार्गदर्शन पर दो शब्द बुलवाकर किया जिसमे
मा संजय कुमार , मा सीताराम , मा भूपेंद्र सिंह , मा रामपाल सिंह , मा सुदेश गौतम , मा.बी.पी.सिंह और अन्य सम्मानित साथियों ने संघठन ,सभ्यता , आंदोलन , संस्कृति /कलाचार के महत्व और उनकी परिभाषा समझते हुए मूलनिवासी सभ्यता संघ के कार्यो पर प्रकाश डालकर मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड की कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया । और इसी क्रम में

मा.परमानंद बेनीवाल जी ने कार्यकारिणी का मार्गदर्शन करने के साथ साथ बहुत महत्वपूर्ण सूचना दी की उनके बेटे मुकुल बेनीवाल ने यू पि एस सी की IAS की परीक्षा में 460वी रैंक लेकर अपना ,अपने परिवार के साथ समाज का

नाम रोशन किया और उन्होंने बताया की इस सफलता का सारा श्रेय बामसेफ संगठन को जाता है क्योंकि मेरा परिवार संगठन से 15 साल से जुड़ा है जिससे महा पुरुषों के विचार उनका बताया मार्ग में बच्चों ने ग्रहण किया जिस कारण ये सफलता प्राप्त हुयी । और बैठक में उपस्थित सभी साथियों में मिठाई वितरित करायी ।
उसके बाद मा. प्रभारी मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड ने नयी कार्यकारिणी के लिए मा. राष्ट्रिय महा सचिव के संदेस को पढ़ने के बाद राज्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए मा.अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए उनको नयी कार्यकारिणी गठन के लिए कहा और समस्त साथियो के साथ मूलनिवासी सभ्यता संघ कौन कौन से बिंदुओं पर काम करने वाला है सबको बताया उन्होंने बताया की मूलनिवासी सभ्यता संघ 5 बिंदुओं पर समाज का निर्माण करना चाहता है जो निम्न है ह्यूमन वैल्यू , साहित्य , सामजिक विज्ञान , कला और खेल  मूलनिवासी समाज में स्थापित हो और उसके बाद ये विद्यालय और महा विद्यालयों तक जाएँ  मा अध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार ने 5 सम्मानित साथी - मा रामपाल सिंह मा. सीताराम मा.मंजिली आर्य ,मा सुदेश गौतम ,मा ब्रह्म प्रकाश सिंह पनेलिस्ट के साथ नयी राज्यकरकारिणी का चुनाव किया जो इस प्रकार है ।
अध्यक्ष - मा. मानवेन्द्र कुमार
उपाध्यक्ष - मा. मंजिली आर्या
उपाध्यक्ष - मा. बालकिशन आर्या
महा सचिव - मा. जय प्रकाश
संगठन सचिव - मा. महेंद्र सिंह कोहली
संगठन सचिव - मा. वंदना कटारिया
कार्यालय सचिव - मा. प्रो. जगदीश चंद्र
कोषाध्यक्ष - मा. घन श्याम
मीडिया प्रभारी - मा. रविन्द्र कुमार
सदस्य - मा. प्रकाश वती
सदस्य - मा. बिशम्बर सिंह तूफ़ान
और मूलनिवासी सभ्यता संघ उत्तराखंड की राज्यकार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अपने हुनर का परिचय देते हुए मूलनिवासी महा पुरुषो ने नाम पर कई गीत सुनाये और समाज में चेतना फ़ैलाने समाज को जागृत करने और 5 बिंदुओं पर समाज निर्माण का संकल्प लिया
और अंत में मा प्रभारी महेंद्र सिंह कामा जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की
जय भीम 
जय मूलनिवासी 
जय भारत 
जय संविधान 






No comments